BREAKING NEWS
KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 2:01 pm
KHABAR : वृद्ध की दर्दनाक हत्या का मामला, पीएम रूम के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन, अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े परिजन और ग्रामीण, पढे़ खबर 

Share On:-

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में सनसनीखेज हत्या मामले में बड़ी संख्या में परिजनों ने शवगृह कक्ष के बाहर शव रख कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजनों का कहना है की वे तक तक दाह संस्कार नहीं करेंगे तब तक आरोपी को पकड़ा नहीं जाएगा।


दरअसल, घटना सीहोर जिले के आष्टा थाना क्षेत्र के गुराड़िया रूपचंद गांव की है। जहां शुक्रवार शाम को महिला का लहूलुहान शव और कटे हुए पैर खेत के पास पड़े मिले थे। बुजुर्ग महिला की पहचान मोतन बाई (75) पति हमीर सिंह के रूप में हुई। महिला के बेटे ने इस वारदात की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं आज परिजनों और ग्रामीणों ने शवगृह कक्ष के बाहर शव रख कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए है। परिजनों का विरोध प्रदर्शन इतना बढ़ गया की वे अब चक्काजाम करने में आ गए हैं।


मामले को लेकर कांग्रेस नेता भी परिजनों के साथ खड़े हुए हैं। मौके का फायदा उठा कर कांग्रेस नेता ग्रामीणों के साथ विरोध कर रहे हैं। परिजनों ने कलेक्टर एसपी को बुलाने की मांग कर रहे हैं। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करने की कोशिश की लेकिन सब बेअसर रही। परिजनों ने अब कलेक्टर एसपी से चर्चा करने की मांग रखी है।


वहीं आक्रोशित परिजनों ने भोपाल नाके पर शव रखकर चक्काजाम करने की बात भी कही है। एसडीएम, एसडीओपी, टीआई मौके पर परिजनों और ग्रामीणों को समझाइश देने में जुटा हुआ है। लेकिन परिजन सीहोर कलेक्टर और एसपी से मिलने की मांग पर अड़े हुए है। इंदौर भोपाल मार्ग पर चक्काजाम की धमकी से प्रशासन समझाने का काफी समय से कर प्रयास कर रहा है। लेकिन आरोपीयों की तत्काल गिरफ्तारी और कलेक्टर एसपी से मिलने की मांग पर ग्रामीण अड़े हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE