इंदौर। सीनियर एडवोकेट नामित होने के लिए इंदौर के 14 वकीलों ने हाई कोर्ट की प्रिंसिपल बेंच में आवेदन किया है। इंदौर सहित 48 वकीलों की सूची सामने आई है। इस सूची पर किसी को सुझाव या विचार रखना हो तो वह हाई कोर्ट को भेज सकते हैं। सीनियर जजेस द्वारा अब वकीलों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। कई वकीलों ने पूर्व में भी आवेदन किए थे, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ था। अब दूसरी बार आवेदन किया है।
मदद के लिए सीनियर एडवोकेट नियुक्त किए जाते थे। सीनियर एडवोकेट बनने के लिए पूर्व में ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं थी। बरसों पुरानी सनद, अनुभव के आधार पर ही वकीलों को नामित किया जाता था।
इन्होंने किया आवेदन
आशीष गुप्ता, मनोज मुंशी, राजीव भाटजीवाला, राकेश जोशी, संजीव जमीदार, सुनील गुप्ता, विजय आसुदानी, विनय गांधी, विशाल बाहेती, विवेक दलाल, विवेक सिंह, वीरेंद्र शर्मा, विवेक सरन, सुधा श्रीवास्तव।