BREAKING NEWS
KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 2:29 pm
KHABAR : ​​​​​​​अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, भोपाल के रायपुर में किया प्रदर्शन; कहा-कार्रवाई नहीं की तो चक्का जाम करेंगे, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। बैरसिया रोड स्थित रायपुर गांव की महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री को लेकर मोर्चा खोल दिया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन जाट के सामने उन्होंने प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम की बात कही। बता दें, शराब की अवैध बिक्री को लेकर शुक्रवार को भी प्रदर्शन किया गया था। वही इसके पहले भी सरपंच दारा सिंह ने कलेक्टर और एसपी से लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।


मोहन जाट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया कि
बैरसिया जनपद क्षेत्र के कई गांवों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, जो बंद होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो ग्रामीणों के साथ चक्का जाम करेंगे।


गांव में बढ़ रहे विवाद
सरपंच दारा सिंह ने कलेक्टर-एसपी को लिखे लेटर में बताया कि रायपुर में अवैध शराब बिक रही है। सस्ती कीमत पर बेचे जाने से गांव के कई महिला-पुरुष नशे की चपेट में है। इस कारण घरों में न सिर्फ विवाद बढ़ रहे हैं बल्कि लड़ाई-झगड़े जैसे कई अपराध भी बढ़े हैं। इसलिए पुलिस और आबकारी विभाग का अमला चेकिंग करके अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।


कई गांवों में बिक रही अवैध शराब
जिला पंचायत उपाध्यक्ष जाट ने बताया कि शुक्रवार को महिलाओं ने गांव में प्रदर्शन किया है, वे भी गांव पहुंचे और बात की। महिलाओं का कहना है कि पूरे गांव में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस कारण कई युवा नशे की चपेट में है, शनिवार को भी महिलाओं ने प्रदर्शन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE