दतिया। पीजी कॉलेज में प्रोफेसरों के लेटलतीफी से परेशान छात्रों का शनिवार सुबह गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने कॉलेज में प्रिंसिपल कार्यालय की तालाबंदी कर विरोध जताया। वहीं, कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का समर्थन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसर ने भी किया।
संगठन के जिला संयोजक अभिषेक गुर्जर ने बताया कि कॉलेज में प्रोफेसर अपनी मनमानी के चलते आए दिन देरी से पहुंचते हैं। जिसके चलते कॉलेज का कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही छात्रों का भविष्य अंधकार में बना हुआ है।
छात्राओं ने बताया कि कॉलेज में प्रोफेसरों के समय से नहीं पहुंचने के कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में परेशानी हो रही है, जिसकी वजह का शिक्षा का स्तर गिर रहा है। शनिवार सुबह कॉलेज में केवल 3 प्रोफेसर मिले थे। जिनमें परीक्षा प्रभारी शिव सिंह, एनसीसी प्रभारी और लाइब्रेरी प्रभारी यादव मौजूद थे, जो भी देरी कॉलेज पहुंचे थे। छात्रों का आरोप है कि यह सिलसिला करीब 5 माह से लगातार बना हुआ है। वहीं देरी से आने पर प्रोफेसरों से बात की वह संतोष जनक जवाब नहीं दे सके और एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे है।