BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 3:16 pm
BIG REPORT : आज लाड़ली बहनों के खातों में जमा होंगे 1574 करोड़, सीएम इंदौर से जारी करेंगे नवंबर की किस्त, 5 हजार बालिकाएं बनाएंगी तलवारबाजी का रिकॉर्ड, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1574 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक पर ट्रांसफर करेंगे। सीएम यहां नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम शामिल होंगे। यहां पांच हजार बालिकाएं तलवारबाजी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगी। इसके बाद सीएम ढक्कन वाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में साढ़े 4 सौ से अधिक दिव्यांगजनों को मोट्रेट ट्रायसाइकल, लैपटॉप आदि देंगे।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर के साढ़े 4 सौ से अधिक दिव्यांगजनों को विभिन्न तरह की मदद सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार और रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से करेंगे। वे जिले के 155 दिव्यांगजनों को मोट्रेट ट्रायसाइकल, निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 81 स्टूडेंट को लैपटॉप, 6 दंपत्तियों को मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता, 130 दिव्यांग वृद्धजनों को डिजीटल श्रवण यंत्र, 99 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, सीपी. चेयर, बैसाखी, केलीपर्स प्रदान करेंगे। इस तरह जिले के कुल 470 दिव्यांगजनों को कुल 1 करोड 20 लाख रुपए की सामग्री का वितरण होगा। इसके अलावा कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर तैयार किए गए दिव्यांगजनों को सशक्त पोर्टल के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों में चयनित 5 दिव्यांगजनों को नियुक्ति-पत्र भी सौपेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE