देवास। पुलिस लाइन मैदान में आज शनिवार को सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन पुलिस द्वारा किया गया। जहां पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने आम जनों की शिकायतें सुनी और उन्हें उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान जिले भर के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया की उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महा निर्देशक उमेश जोगा के द्वारा पुरे संभाग में सिएम हैल्पलाईन की शिकायतों के निवारण के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिसकी मानीटरिग स्वयं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के द्वारा की जा रही है उसी तारतम्य में आज देवास मे भी शिविर आयोजन किया गया। जिसमे देवास जिले से सैकड़ो की संख्या में यहां पर लोग अपनी शिकायत के निराकरण के लिए पहुंचे हैं। जहा उनकी शिकायतों सुना गया है और उन्हें आश्वासन भी दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि कई मामले जमीन संबंधी हे की वेवाहिक है जो कि न्यायालय से संबंध रखते हैं वह भी शिकायत को लेकर लोग आते हैं कि पुलिस कार्रवाई नहीं हो रही उनको लेकर भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा यहां पर मार्गदर्शन दिलवाया गया।यह एक सकारात्मक पहल है इसमें बहुत ही पाज़िटिव रिजल्ट आ रहे हैं बहुत से हमारे शिकायत कर्ता जिले सहित अन्य जिलों से भी आए हैं। उनकी अपेक्षा रहती है की वरिष्ठ अधिकारी के बिच उनकी शिकायतों का निराकरण होगा।तो उनकी उम्मीदों पर सकारात्मक परिणाम उनको मिल रहे।तो यह संतोष का भाव जनता के बिच जाता है एक पाज़िटिव मैसेज जाता है शासन प्रशासन की छवी सकारात्मक बनाता है।इसी के लिए इस तरह के शिवर का आयोजन किया जाता है वही बाहर से आए शिकायतकर्ताओ ने कहा की शिविर में हमने पुलिस अधीक्षक को हमारी शिकायतों के बारे में बताया है उन्होंने हमें उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है और किसी शिकायतों में उनके द्वारा कुछ समय भी मांगा गया है। साथ ही कई शिकायतों का निराकरण तुरंत भी कर दिया गया है। जिससे हम संतुष्ट हैं।