मनासा। शासकीय माद्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में आज अम्बाराम गुर्जर(सरपंच प्रतिनिधि), मदनलाल पाटीदार(उप सरपंच),राजमल पाटीदार, भंवरसिंह सिसोदिया,विक्रम राठौर(अध्यक्ष SMC),के आतिथ्य में तथा पालक बलराम, कंवरलाल, विनोद तथा देवीलाल सुराजमालिया(blo)की उपस्थिति में कक्षा 6टी में अध्ययनरत बच्चों को निःशुल्क सायकल वितरण की गई।
कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।अम्बाराम जी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को 500-500 /-रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर विद्यालय में पदोन्नति से आये शैलेंद्र जोशी का ग्राम पंचायत की ओर से अम्बाराम द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा ईश्वर लाल प्रजापति सर द्वारा प्रस्तुत की संचालन शैलेंद्र जोशी ने किया।अंत मे आभार प्रियंका देवड़ा(प्र अ) ने व्यक्त किया।