खरगोन। कसरावद नगर में किसानों के खेतो से कपास की फसल चोरों द्वारा चुनकर चोरी की जा रही खेतों में से एक माह से लगातार कपास चोरी हो रही हैं जिससे किसानों में भरी आक्रोश दिखाई दे रहा हैं पहले ही किसान परेशानी से गुजर रहा हे ऊपर से ये कपास चोरों ने आतंक मचा रखा है इसी संबंध में किसानों ने कसरावद थाना प्रभारी को थाने पहुंचकर ज्ञापन दिया किसानों ने अपनी समस्या बताई किसानों का कहना है कि कपास की फसल की चोरी प्रति दिन बढ़ती जा रही है।
किसानों ने कहा यदि आवेदन पर भी कारवाही नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन करेंगे जल्द से जल्द फसल चोरी की घटना बंद नहीं हुई तो सभी कृषक गण चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि हम पेट्रोलिंग के लिए शाम 6 बजे से निकलते है रोड पर पेट्रोलिंग करते है अब हम खेतों में हो रही है चोरी वहां का रूठ कंट्रोल करने के लिए पेट्रोलिंग करेंगे थाना प्रभारी का कहना है कि मेरे द्वारा निर्देश दिया है कि कसरावद व अन्य क्षेत्रों में जो कपास खरीदते है उनकी सूची तैयार करके उनकी अलग से मीटिंग बुला कर उनको अलग से निर्देश दिया जाएगा कि जो भी कपास बेचने आता है उसका नाम निवासी मोबाइल नंबर लिखकर मेनटेन करने का निर्देश दिया जाएगा। हम पेट्रोलिंग कस्बे में करते है आगे खेतों तक पेट्रोलिंग करने का प्लान करेंगे।