खरगोन। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गौसेवकों व गौ पालकों ने श्री गौमाता सेवा संस्थान में गौमाता पूजन व वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें पंडित सागर वोरे द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ गौ माता का पूजन करवाया गया। गौमाता का पूजन करने बड़ी संख्या में मातृशक्ति गौमाता सेवा संस्थान पहुंची थी जहां मातृशक्ति ने परिवार सहित गौमाता का पूजन व आरती कर गौ माता को मिष्ठान का भोग लगाया। इस अवसर पर रेवा सशक्त नारी संगठना की सखियों ने व अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन की सदस्यों ने भी गौमाता का पूजन कर गौ माता की रक्षा व सेवा संकल्प लिया।
गौमाता सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष सतीश राठौड़ ने गोपाष्टमी का महत्व बताते हुए कहा कि आज ही के दिन हमारे अराध्य भगवान श्री कृष्ण बाल्य अवस्था मे पहली बार गौ माता को वन में चारण करवाने के लिए ले गए थे तभी से गौसेवक व गौपालकों के लिए आज के दिन का विशेष महत्व है। इस अवसर पर गौसेवक सहित बड़ी संख्या में गौसेवक व गौपालक उपस्थित थे।