सरवानियां महाराज। शनिवार को राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र क्रमांक 2024/2013 के आदेशानुसार जन शिक्षा केंद्र सरवानिया महाराज पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आज के विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्य एनके नागदा जन शिक्षक सुनील कारपेंटर प्रभुलाल पाटीदार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का संचालन एवं रजिस्ट्रेशन दिलीप पलौड के द्वारा किया गया। निर्णायक दल में जीवराज पंवार, पुष्कर पटीदार, रानू व्यास, सुधा महावर, जमना मालवीय द्वारा मॉडल का चयन किया गया। विज्ञान मेला में जन शिक्षा केंद्र स्तरीय समस्त विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और हस्त निर्मित मॉडल बनाकर विज्ञान और पर्यावरण के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के द्वारा मॉडल, शॉर्ट प्ले, स्लो सोंग, सेमिनार आदि गतिविधियों में भाग लिया गया।
आज आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी छात्र छात्राओं द्वारा प्रकाश संश्लेषण का मॉडल पर्यावरण संरक्षण जल चक्र गणितीय आकृति रॉकेट नोदन चन्द्र यान मानव आंख अमीबा में द्विखंडन आदि मॉडल बनाए, जिसका अवलोकन निर्णायक दल के द्वारा किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और निर्णायक दल और निरीक्षक दल द्वारा अवलोकन करने के पश्चात विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्रदर्शनी में जन शिक्षा केंद्र की सभी शाला उपरेड़ा आकली, आमली भाट ढाबा बराड़ा सरवानिया महाराज धामनिया लासुर बांगरेड गोठड़ा अरनिया मामादेव के विद्यार्थीयों ने मॉडल का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के साथ सभी विद्यालय के प्रेरक शिक्षकों ने भी सहभागिता की।