मनासा। शनिवार को विद्युत विभाग मनासा द्वारा सूचना जारी करते हुए बताया कि वर्तमान में रबि सीजन को देखते हुए किसानों को निर्बाध रूप से विद्युत प्रदाय सुनिश्चित करना, खराब ट्रांसफार्मर को बदलने एवं शिकायतों को समय पर निराकरण करने हेतु सारी तैयारी कर ली गई है। क्षेत्र में किसानों द्वारा मोटर चालू कर दी है। जिससे सिंचाई हेतु जिन किसानों को अस्थाई कनेक्शन लाने की आवश्यकता है। उन्हें मौके पर ही संबंधित क्षेत्र के लाईन कर्मचारी द्वारा तत्काल अस्थाई कनेक्शन दिया जा रहा है। जिसके ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे की लाइन से भार अनुसार राशि इस प्रकार जमा करनी हैं।
3hp की 7146, 5hp के लिए 11684, 8hp के लिए 18490, एवं 10hp के लिए 23027 चूंकि इस बार वर्षा अच्छी हुई है, नदी तालाब, नालों में पानी लबालब भरा हुआ है, जिससे इस बार रवि सीजन में सिंचाई अक्टूबर से मार्च तक 5 से 6 माह चलेगी। यदि कोई किसान की अस्थाई कनेक्शन लिए बिना मोटर चलती पाई जाएगी तो विद्युत चोरी में विद्युत अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही कर पंचनामा बनाकर चोरी की राशि भार अनुसार इस प्रकार भरनी होगी। 3hp - 14148 5hp 23048, 8hp 37162, 10hp, 46367 वर्तमान में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें निम्न किसानों के विरुद्ध पंचनामा बनाकर कार्यवाही की गई 1. मांगी लाल कचरू लाल मीणा ग्राम सुंडी 3hp 2. राधेश्याम सीताराम माली जन्नौद 3hp बिजली की बचत ही बिजली का उत्पादन है बिजली का उपयोग सुरक्षित रूप से करें।