BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 6:13 pm
REPORT : 12 नवंबर से शुरू होगा पशुपतिनाथ मेला, तैयारियों को लेकर नगर पालिका की बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की लिस्ट तैयार, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कार्तिक माह की एकादशी यानी 12 नवंबर को भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के पाटोत्सव के साथ 62वें कार्तिक मेले की शुरुआत होगी। इसे लेकर शनिवार को नगर निगम की बैठक हुई। बैठक के बाद नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर ने कलेक्टर अदिति गर्ग और एसपी अभिषेक आनंद के साथ मेला समिति के अध्यक्ष और सदस्यों से चर्चा की। उन्होंने मेले के आयोजन में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, यातायात पुलिस और अन्य अधिकारियों से भरपूर सहयोग करने की बात कही। मेला समिति लिपिक राजेन्द्र नीमा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जो टेंडर आमंत्रित किए गए थे, वे टेंडर नपा को ऑनलाईन प्राप्त हो गए है। पारदर्शी तरीके से देश और प्रदेश के आर्गेनाईजरों ने इस टेंडर प्रक्रिया में सहभागिता की है। मेला के लिए कलाकारों के रेट आ गए है। इनका तुलनात्मक अध्ययन कर के लिस्ट तैयार की जा रही है। प्रभारी राजस्व अधिकारी मंगेशराव नवले ने बताया कि नपा में कुल 636 अस्थायी दुकानें लगाई जानी है। जिसमें होटल, रेस्टोरेंट, झूले चकरी, जनरल आइटम की दुकानें शामिल है। नपा को 313 दुकानों के सीलबंद ऑफर मिले है। बाकी बची 323 दुकानों के लिए पुनः निविदा आमंत्रित की गई है। जिसकी आखिरी तारीख 9 नवंबर 2024 तय की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE