BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 6:18 pm
BIG NEWS : नीमच शहर के पुलिस कंट्रोल रूम पर जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण शिविर का आयोजन, एसपी व एएसपी ने मौके पर समस्याएं सुन किया समाधान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के पुलिस कंट्रोल रूम पर जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाईन शिकायत निराकरण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया द्वारा सीएम हेल्प लाईन व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, पीडित पक्ष को समय पर न्याय दिलाने की दृष्टि से शिकायतों के निराकरण हेतु पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर जिला स्तरीय शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में सम्पूर्ण जिले के शिकायतकर्ता व आवेदक जिन्होने सीएम हेल्प लाईन के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई है और समस्त अनावेदक पक्ष पुलिस नियंत्रण कक्ष पर उपस्थित हुए। यहां पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उनके द्वारा की गई शिकायत पर विधि अनुसार कार्यवाही कर उनका निराकरण किया गया। इस शिकायत निवारण शिविर में जिले की समस्त पुलिस इकाईयों के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। संबंधित थाना अधिकारियों को शिकायतकर्ता की शिकायत सुन निराकरण कर संतुष्ट करने के निर्देश दिए गए। शिविर में करीब 150 शिकायतकर्ता, आवेदक और अनावेदक उपस्थित हुए। जिसमें 80 शिकायतों का निराकरण जिला स्तरीय शिकायत निवारण शिविर में किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE