नीमच। शहर की नीमच सिटी थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपियों के कब्जे से चोरी गई ट्रैक्टर ट्रॉली कीमत 8 लाख रूपये भी बरामद कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07.11.2024 को फरियादी फकीरचंद रेगर निवासी बिसलवास बामनिया ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया था कि वह प्रतिदिन महिन्द्रा ट्रैक्टर तथा ट्रॉली सीएम नायरा पंप के सामने खड़ा करता है। दिनांक 06.11.2024 को भी वह रोजना की तरफ ट्रैक्टर ट्रॉली नियत स्थान पर खड़ाकर चला गया था। सुबह जब 07 बजे आकर देखा तो उसका ट्रैक्टर मय ट्रॉली के साथ नहीं था। फरियादी के अनुसार दिनांक 06-07 नवंबर की दरमियाानी रात कोई अज्ञात बदमाश उसका महिन्द्रा ट्रैक्टर लाल रंग का मय ट्रॉली के चुराकर ले गया। फरियादी की शिकायत पर थाना नीमच सिटी पर अपराध क्रमांक- 583/2024 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज व तकनीकि आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की। पतारसी के दौरान आरोपी रामलाल पिता भंवरलाल मेघवाल उम्र 26 साल निवासी ग्राम गरदाना थाना निकुंभ जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान तथा महिपाल पिता गोविंदराम राव जाति भाट उम्र 42 साल निवासी 39,40 बी विश्वनाथ कॉलोनी प्रताप नगर चित्तौड़गढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगणों के कब्जे से प्रकरण में चोरी गया महिन्द्रा ट्रेक्टर मय ट्रॉली किमती 08 लाख रूपये का मश्रुका बरामद किया गया।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक विपीन मसीह, प्रधान आरक्षक रूपेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक अनिल कुमार, आरक्षक दशरथ थावरिया एवं आर चालक महेन्द्र कुमार की सराहनीय भूमिका रही।