BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 7:03 pm
KHABAR : जिले में जल चौपाल में 386 जल संरक्षण के कार्य चिन्हित, अब तक 102 ग्राम पंचायतों में जल चौपाल सम्‍पन्‍न, जिले में 41 गांवों में बोरी बंधान के कार्य किए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जल शक्ति अभियान के तहत जिले में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में 6 नवम्‍बर से 17 नवम्‍बर 2024 तक सभी 243 ग्राम पंचायतों मं जल चौपाल का आयोजन किया जा रहा है । अब तक जिले में 102 ग्राम पंचायतों में जल चौपाल नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की जाकर कुल 386 जल संरचनाओं के निर्माण के कार्य चयनित किए गये हैं।

जिला पंचायत सीईओ अरंविद डामोर  ने बताया कि जनपद क्षेत्र जावद  में 39, मनासा में 30 एवं नीमच क्षेत्र में 33 जल चौपाल आयेाजित की जा चुकी है । इन जल चौपाल में जावद क्षेत्र में 240, मनासा में 113 एवं नीमच 33 इस तरह कुल 386 जल संरचनाओं के कार्य ग्रामीणों से चर्चा कर चिन्हित किये गये है ।  साथ ही 41 बोरी बंधान के कार्य भी  करवाए गये हैं।

जल चौपाल में चयनित जल संरचनाओं में प्राचीन बावड़ी मरम्‍मत के 10 कार्य ,चेक डेम स्‍टाप डेम के 22 कार्य, बोरी बंधान के 41 कार्य, खेततालाब के 22 कार्य, कपिलधाराकूप के 49, रूफटाप,रेनवाटर हार्वेस्टिंग के 41 कार्य  , कंटूर ट्रेन्‍च के 2 कार्य, नई तलाई व तालाब निर्माण के 14 कार्य, गाद(मिट्टी) निकालने के 17 कार्य, परकोलेशक टैंक के 22 कार्य, रिचार्ज पिट 60 कार्य , नदी पूर्नजीवन के 17 कार्य,चारागाह के 2 कार्य चयनित किए गये हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE