नीमच। 09 हज़ार की ठगी के मामले में फरार आरक्षक नरेंद्र सिंह बिलवाल (पूर्व पदस्थी मंदसौर) को नीमच कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कैंट प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान व टीम ने रतलाम क्षेत्र से किया गिरफ्तार।
कल शुक्रवार को आरक्षक बिलवाल रतलाम के नामली में ठगी कर रहा था। इस दौरान वह लोगों के हत्थे चढ़ गया। भीड़ ने खूब कुटाई भी की थी। खैर अभी तक वरिष्ठ अधिकारियों का कोई स्टेटमेंट इस मामले में नहीं आया है। शायद प्रेस कांफ्रेंस कर मामले से अवगत कराया जाएगा।