BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 7:32 pm
KHABAR : शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालसोड़ा में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन, विधायक परिहार ने सौंपी चॉबी, बोले- विद्यालय विद्या का मंदिर होता है, जहां बच्चो के भविष्य का निर्माण होता है, पढ़े खबर 

Share On:-

पालसोड़ा।  शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालसोड़ा में निशुल्क साइकिल वितरण का आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ, जहा आयोजन क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह परिहार, सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण गुड्डू जाट, नीतीश जाट, प्रभारी प्राचार्य शांतिलाल व्यास की मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ, सर्वप्रथम अतिथियों के आगमन पर छात्राओ द्वारा अतिथियों का पुष्प वर्षा, कलश, ओर रंगोली बनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया, जिसके बाद अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित के साथ माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई, वही प्राचार्य सहित स्टाफ द्वारा अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक दिलीपसिंह परिहार ने अपने उद्बोधन में कहा की छात्र छात्राओं की सुविधा के लिए मध्यप्रदेश सरकार नई नई योजना ला रही हे, छात्र छात्राओं को अपने जीवन को एक नया रूप देने के साथ अपने लक्ष्य को पूरा करने में यह साइकल कारगर साबित होगी, जंहा उनके परीक्षा परिणाम में बढ़ोतरी हो रही हे, वही दूसरी और छात्र छात्राये सुरक्षित वातावरण मे आत्म विश्वास से भरे हुए अध्यन में लगातार आगे आ रहे हे, यह सब मध्यप्रदेश सरकार की योजना का सुखद परिणाम हे, वही परिहार ने कहा की शिक्षा का मंदिर बच्चो का भविष्य तय करता है, क्यों की यह विद्या का पावन मंदिर है, कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राएं, बच्चो के अभिभावकगण, विद्यालय स्टाफ, जनप्रतिनिधीगण, सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे, कार्यक्रम के दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा बच्चो को पुष्प माला पहनाकर साइकल वितरण किया गया, वही साइकल वितरण के दौरान कुल 63 बच्चो को साइकल वितरण की गई जिसमे कक्षा 6 के 15 तो कक्षा 9 वी के 48 बच्चो को साइकल वितरण की गई, कार्यक्रम के बाद विद्यालय प्रभारी प्राचार्य द्वारा विधायक परिहार से स्कूल बाउंड्री के साथ साथ दो अतिरिक्त कक्ष निर्माण की मांग की जहा विधायक दिलीपसिंह परिहार ने आश्वाशन दिया की शीघ्र आपकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रीतम साहू ने किया वही आभार शिक्षक सत्यनारायण बैरागी ने माना। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE