BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 8:00 pm
BIG REPORT : मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहनों के खाते में अंतरित की 1573 करोड की राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 55 लाख हितग्राहियों को 333.32 करोड की राशि का भुगतान, नीमच जिले की 1.60 लाख से अधिक बहनें लाभान्वित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर में मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में नवम्‍बर माह की किश्‍त के रूप में प्रति बहना 1250 रूपये के मान से कुल 1573 करोड़ रूपये की राशि का सिंगल क्लिक के माध्‍यम से बहनों के खाते में अंतरण किया। मुख्‍यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रदेश के 55 लाख हितग्राहियों के खाते में 333.32 करोड की सहायता राशि भी अंतरित की। नीमच जिले की एक लाख 60 हजार 776 बहनों के खाते में 1250 रूपये के मान से अक्‍टूबर पेड इन नवम्‍बर माह की किश्‍त के रूप में कुल 19 करोड 51 लाख रूपये की राशि भी सिंगल क्लिक के माध्‍यम से अंतरित की गई।

मुख्‍यमंत्री ने 450 रूपये गैस रिफलिंग योजना के तहत 26 लाख बहनों के खातें में 55 करोड़ की राशि भी सिंगल क्लिक के माध्‍यम से अंतरित की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्‍य मंत्री सावित्री ठाकुर, प्रदेश के मंत्री तुलसीराम सिलावटमहापोर पुश्‍यमित्र भार्गव अभिनेत्री जयाप्रदा एवं अंतरसिह दरबार तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

इंदौर के नेहरू स्‍टेडियम से इस कार्यक्रम का वेब कास्टिंग के जरिए सभी जिलों में सीधा प्रसारण भी किया गया। नीमच के एनआईसी कक्ष में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी टी.सी.मेहरा एवं लाड़ली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राही भी उपस्थित थे।

इस मौके पर मुस्‍कान भारती, कमल यादव एवं मानसिह यादव के नेतृत्‍व में पांच हजार से अधिक बालिकाओं के वृहद दल ने तलवारबाजी की कला का शौर्य प्रदर्शन भी किया। मुख्‍यमंत्री ने तलवारबाजी का शौर्य प्रदर्शन करने वाले आयोजकों को मुख्‍यमंत्री स्‍वैच्‍छानुदान से 5 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा भी की। 

प्रारंभ में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्‍जवलित कर, कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा पुष्‍पवर्षा कर, उपस्थित लाड़ली बहनों का स्‍वागत अभिनंदन किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE