मंदसौर। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निर्देशक महेशचन्द्र अग्रवाल द्वारा बताया गया कि कास्ट्युम ज्वेलरी उद्यमी प्रशिक्षण ग्राम बादपुर में 11 नवंबर से 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ होगा। प्रशिक्षण का लाभ ग्रामीण अंचल की युवक युवतियां जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच की होनी चाहिए। रजिस्ट्रेशन के लिए 2 नये पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एवं राशन कार्ड की छायाप्रति के साथ गॉंव बादपुर स्थान ग्राम पंचायत भवन पर रविना प्रजापति मोबा. 7999852839 को समय 11 बजे से 11 नवंबर तक जमा करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाये। अधिक जानकारी हेतू 6269058449, 8435806297 पर सम्पर्क करें।