खरगोन। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिये जिले के 500 स्कूलों को केंद्र बनाया गया जिसमें 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने उत्तर ओएमआर शीट में अंकित किया।
परीक्षा संयोजक बीएस मंडलोई, नंदकिशोर शर्मा, पारिंद शर्मा आदि ने बताया कि यह परीक्षा संपूर्ण भारत के 22 राज्यों के 11 भाषाओं में आयोजित की गई, जिसमें लाखों की संख्या में परीक्षार्थी शामिल होते है। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण पहलुओं को छात्रों के बीच प्रस्तुत करना है और इसे पूरे देश में प्रोत्साहित करना है। इस परीक्षा के लिए जिले की 500स्कूलों को केंद्र बनाया गया था, जिसमें 30 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा में सम्मिलित होकर अपने धर्म, अध्यात्मक, संस्कृति, पर्यावरण से जुड़े ज्ञान को परखा। दोपहर 12 से 1 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। इसमें गायत्री परिवार सहित स्कूलों के शिक्षक- शिक्षिकाओं, प्राचार्याे का सराहनीय योगदान रहा।