BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2024, 10:20 am
BIG NEWS : सीएम डॉ मोहन आज झारखंड के चुनावी दौरे पर, पीसीसी चीफ और विधानसभा अध्यक्ष विजयपुर में भरेंगे हुंकार, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का काम शुरू, भोपाल में दिल्ली जैसा प्रदूषण, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आज झारखंड के चुनावी दौरे पर रहेंगे। जहां वे तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10.55 बजे दुमका जिले के पोरयाहत विधानसभा स्थित सरैयाहाट के चंपागढ़ मैदान, दोपहर 12 बजे देवघर जिले के सारथ विधानसभा के फूलचुआ मैदान और दोपहर 1.05 बजे देवघर विधानसभा के मोहनपुर के हटिया मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा श्योपुर की विजयपुर विधानसभा में भी प्रचार प्रसार करेंगे।


सीएम डॉ मोहन दोपहर 3.50 बजे देवघर से ग्वालियर आएंगे। शाम 4.25 बजे ग्वालियर से विजयपुर के लिए रवाना होंगे। जहां वे विजयपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। रात 8.30 बजे विजयपुर से मुरैना जाएंगे। वे सबलगढ़ में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सबलगढ़ में ही रात्रि विश्राम करेंगे।


कांग्रेस विजयपुर में झोंक रही ताकत
एमपी उपचुनाव में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज श्योपुर जिले के दौरे पर है। पटवारी के तीन दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है। पीसीसी चीफ आज जनसभा और जनसंपर्क करेंगे।


विधानसभा अध्यक्ष विजयपुर में भरेंगे हुंकार
भारतीय जनता पार्टी अलग-अलग वर्गों को साधने में जुटी हुई है। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आज विजयपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। वे दोपहर 12 बजे क्षत्रिय समाज की बैठक को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे सामाजिक समरसता सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।


मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम शुरू
राजधानी में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का काम शुरू हो गया है। जिन मतदाताओं का नाम लिस्ट में नहीं या पता बदल गया है, वे आज विशेष कैंप से सुधरवा सकते हैं। 10, 16 और 17 नवंबर को कैंप लगेगा। 1950 में कॉल कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं।


भोपाल में दिल्ली जैसा प्रदूषण
भोपाल के कई स्थान पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार हो गया है। पराली जलाने के चलते राजधानी की हवा प्रदूषित हुई है। वहीं गिरता तापमान भी बढ़ते प्रदूषण का एक कारण है। भोपाल में चार स्थानों पर पराली जलाने की घटना दर्ज हुई। मध्य प्रदेश में 8 नवंबर को 21 जिलों में 474 पराली जलाने की घटनाएं सामने आई। सबसे ज्यादा श्योपुर में 169 मामले दर्ज हुए है। अस्थमा-फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारी का खतरा बढ़ा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE