सिंगोली । कस्बा स्थित बिजासन माता मंदिर परिसर में आज 10 नवंबर रविवार को स्थानीय पत्रकारों का दीपावली मिलन समारोह आयोजित होगा। इस मौके पर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए सिंगोली प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील नागोरी ने बताया कि पत्रकारों का दीपावली मिलन समारोह वैसे तो पारंपरिक है जो प्रतिवर्ष आयोजित होता रहा है।
लेकिन विगत कोरोना काल के बाद इस तरह के आयोजन लगभग नगण्य हो गए थे। इस बार साथियों की भावनाओं के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार सत्तार बाजी, कदवासा के जगदीश चौहान, धारड़ी के राधेश्याम सेन और झांतला के पारस जैन का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन महानुभावों का पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रेष्ठ और सराहनीय योगदान रहा है। कार्यक्रम के अंत में गणमान्य नागरिकों के साथ सभी पत्रकारों का स्नेह भोज रहेगा।