BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2024, 11:38 am
KHABAR : आम आदमी पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ, सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने किया, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यालय अभिरुचि परिसर,ओल्ड सुभाष फाटक,प्रभात पेट्रोल पम्प के समीप, भोपाल में आज सर्व धर्म प्रार्थना सभा के साथ , प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के करकमलों से फीता काट कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ ओर पुष्प मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल का स्वागत किया। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने संगठन के विस्तार पर विस्तृत उद्वोधन दिया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव इन्द्र बिक्रम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, ममता मीणा,राजेश वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सज्जन सिंह परमार रामकिशोर शिवहरे, प्रदेश  कार्यालय प्रभारी आर.के.चोरसिया, प्रदेश संयुक्त सुमित  चोहान, प्रदीप नापित, प्रदेश सोशल मीडिया कार्डिनेटर,प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. भूपेन्द्र शर्मा ष्विकलष्, प्रदेश प्रवक्ता परविन्द्र सिंह कोर प्रदेश यूथ अध्यक्ष जयेनेन्द्र सिंह सोमवंशी, जिला अध्यक्ष सी.पी.सिह चोहान, जिला महिला अध्यक्ष नीतू वर्मा, जिला यूथ अध्यक्ष यशोवर्धन सिंह,इत्यादि सेकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस की महिला मोर्चा की व्लाक अध्यक्ष रत्ना पाण्डेय, उषा कनौजिया, मुन्नी बाई, यास्मीन खान ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने पार्टी की टोपी पहनाई ओर पुष्प हार पहना कर स्वागत किया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी डा.भूपेन्द्र शर्मा विकल ने जारी प्रेस नोट में बताया कि शुभारंभ के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल मीडिया से 11.30 बजे संक्षिप्त चर्चा की,12बजे जबलपुर,सागर जोन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री, 12.30बजे इन्दौर, उज्जैन जोन के प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री,दोपहर 1बजे ग्वालियर- चंबल जोन प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री,1.30बजे भोपाल, नर्मदा पुरम जोन, 2 बजे रीवा, शहडोल जोन संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी, 2.30 बजे प्रमुख प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सामुहिक चर्चा,3.30 बजे अल्पसंख्यक विंग के अध्यक्ष से संगठन विस्तार, आगामी कार्ययोजना विचार विर्मश, 3.30 से प्रदेश  सोशल मीडिया टीम की बैठक होगी,अपरान्ह 4  बजे पार्टी की प्रदेश मीडिया टीम,प्रदेश प्रवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई है,4.30बजे कोषाध्यक्ष के साथ  वित्तिय विषय पर विस्तृत चर्चा ,5 बजे अनुशासन समिति की बैठक,5.30बजे, डाक्टर विंग के पदाधिकारियों की बैठक, संध्या 6बजे प्रदेश कार्यालय टीम के साथ बैठक,6.30 टेड विंग के पदाधिकारियों की बैठक,7बजे यूथ विंग के पदाधिकारियों की बैठक,7.30बजे समाजसेवी विंग के पदाधिकारियों की बैठक हुई।
कल रविवार 10 नवंबर को  पॉलिटेक्निकल चौराहा पर स्थित हिन्दी भवन मे प्रातः 9.30बजे एससी,एसटी, ओबीसी विंग के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक,10बजे लीगल विंग, आरटीआई विंग के प्रदेश पदाधिकारियों,10.30बजे किसान विंग,लेबर विंग के प्रदेश पदाधिकारियों,11बजे एजुकेशन विंग,एक्स आर्मी पर्सन्स विंग,एक्स एम्प्लायी विंग,इन्टलेक्चुअल विंग के प्रदेश पदाधिकारियों,11.30 बजे महिला विंग प्रदेश पदाधिकारियों से संगठन विस्तार, आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से विर्मश,12 बजे प्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर,सागर, भोपाल, नर्मदा पुरम संभाग के जिला अध्यक्षों की बैठक, 12.30 बजे प्रदेश सचिवों, संयुक्त सचिवो की बैठक, दोपहर 1 से 4 बजे तक  प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी,इसके उपरांत 4बजे से प्रदेशाध्यक्ष, उपाध्यक्षों, संगठन मंत्रियों की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE