भोपाल। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में 7 दिसंबर को रीजनल इन्वेस्टर्स समिट होगी। रीजनल इन्वेस्टर समिट को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि-आईटी, एमएसएमई, टूरिज्म से जुड़े उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। बड़े, छोटे उद्योग लगाए जाएंगे।
प्रदेश के लोगों का जीवन स्तर सुधरे इसके लिए लगातार लगे हुए है। एमपी में निवेश लाने के लिए विदेश जाएंगे। फरवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मुख्यमंत्री डॉ यादव जाएंगे। मुख्यमंत्री यूके में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि- हमारी पूरी कोशिश युवाओं को रोजगार के लिये बाहर जाना न पड़े। एक नेशन, एक इलेक्शन की बात को मुख्यमंत्री ने भी दोहराया है। अभी चुनाव चल रहे है बार बार चुनाव होने से ध्यान बंटता है। बीजेपी महाराष्ट्र, झारखंड समेत एमपी दोनों उपचुनाव जीतेगी। आज मैं खुद झारखंड में तीन सभा लूंगा। कहा- झारखंड का प्रचार खत्म कर रात को विजयपुर जाऊंगा।