मनासा। विधानसभा क्षेत्र 228 मनासा के मतदान केंद्र क्रमांक 127, 128, 129, 130 एवं 131 महागढ़ में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन करने हेतु 9 नवंबर को विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नाम जोड़ने हेतु आवेदन प्राप्त हुए। बीएलओ लालाशंकर कथिरिया ने गांव के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि शिविर का लाभ ले एवं अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम जुड़वाएं।