भवानीमंडी। डग विधायक कालूराम मेघवाल सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को विधनासभा क्षेत्र के सबसे बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानी मंडी निरीक्षण करने पहुँचे थे। उसी दौरान अचानक पहुँचे प्रधान सुल्तान सिंह उनके दौरे की सूचना नहीं होने की शिकायत करते हुवे बोले कि आप ने नही बुलाया तो हम आ गए। वही विधायक बोले कि मुझे लगा आपकी तबियत अभी तक ठीक नही हुई है। उसके बाद फिर प्रधान बोले कि विधायक तो सुनारीवाल था, जो इन सब अधिकारियों को नियम कायदे में रखता था, बगैर ड्रेस के एक अधिकारी- कर्मचारी को नही रहने देता था। इसी बीच पूर्व नपाध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने बीच में चुटकी लेते हुवे बोला कि साहब (चिकित्सा प्रभारी) भी बढ़िया थे, पर पता नही अब इन्हें क्या हो गया, तो वही हाजिर जवाब देते हुवे प्रधान सुल्तान सिंह चौहान बोले कि साहब पहले सुनारीवाल जी के हिसाब से चलते थे...ष् उसके बाद सभी एक साथ रेलवे तिराहे का निरीक्षण करने निकल पड़े।
अस्पताल और रेलवे तिराहे का किया निरीक्षण-
अचानक अस्पताल पहुँचे विधायक कालूराम मेघवाल पहले तो अस्पताल परिसर में पसरी गंदगी को लेकर खूब नाराज हुवे, उसके बाद कई कर्मचारी व डॉक्टर की अनुपस्थिति को लेकर भी चिकित्सा प्रभारी रोहिताश कुमार को खरी खोटी सुनाई। वही चिरंजीवी डेस्क का जायजा लिया और डिलीवरी वार्ड में प्रति बेड सरकार से प्राप्त होने वाली राशि को लेकर भी लंबी चर्चा की। मौके से ब्लॉक सीएमएचओ नदारद मिले। उसके बाद रेलवे तिराहे पर निरीक्षण करने पहुँचे, जहां दो राज्यो की सीमा को जोड़ने वाली सड़क के अधूरे पड़े कार्य को लेकर पीडब्ल्यूडी के नुमाइंदों पर नाराजगी जताई और एमपी सीमा तक जोड़ने के निर्देश दिए। वही रामनगर डिवाइडर के अधूरे पड़े कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। जिसके बाद नजदीक में ही वरिष्ठ भाजपा नेता व पंडित दीन दयाल उपध्याय स्मृति मंच के प्रदेशाध्यक्ष नरेश माधवानी के प्रतिष्ठान श्दयाल ट्रेडर्सश् पहुँचकर दिवाली मिलन करते हुवे अल्पहार किया।
5 दिन में मैं फिर आऊंगा चेक करने-
सरकारी कमरुद्दीन अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए चिकित्सा प्रभारी रोहिताश कुमार को निर्देशित करते हुवे विधायक ने कहा कि, 5 दिन में श्मैं फिर आऊंगा तब तक व्यवस्थाएं सुधार लीजिए, नही तो बिल्कुल आपके कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई होगी और साथ में जवाब आपको देना पड़ेगा।श् इस दौरान पूर्व प्रधान सुल्तान सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष सुनिश दीक्षित, पूर्व नपाध्यक्ष रामलाल गुर्जर, पूर्व,पूर्व नपा उपाध्यक्ष विनय पोरवाल, पार्षद प्रदीप जैन, सुरेश करावन, अनुराग मोदी, बालमुकुंद मीणा, विजय बना सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।