सिंगोली। नगर निकाय ने शनिवार को एक दिवसीय स्वच्छ दीवार अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर लगाए सभी तरह के पोस्टर्स को हटवा दिया। जबकि इससे पूर्व सीएमओ प्रमिला ठाकुर ने ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारियों के कार्यों का जायजा लिया।
शनिवार देर शाम इस आशय की जानकारी देते हुए एक दिवसीय दीवार स्वच्छता कार्यक्रम प्रभारी आशीष कोठारी ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान से संबद्ध एक दिवसीय दीवार स्वच्छता अभियान को लेकर निकाय कर्मचारियों ने शनिवार दोपहर करीब 2बजे नया बस स्टेंड स्थित प्रतीक्षालय सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों की दीवारों पर चिपकाए गए सभी तरह के पोस्टर्स को हटाया गया।जबकि इससे पूर्व नव नियुक्त प्रभारी सीएमओ प्रमिला ठाकुर ने ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारियों के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ लेखपाल कपिल सिंह राजावत, स्वच्छता पर्यवेक्षक दिलीप जोशी, आशीष कोठारी आदि मौजूद थे।