BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2024, 12:51 pm
BIG NEWS : 5 हजार महिलाओं ने एक साथ चलाई तलवार, बना विश्व रिकॉर्ड, इंदौर में सीएम ने भी दिखाई कलाबाजी, बोले-लाड़ली बहना की राशि बढ़ाएंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ हितग्राहियों के खातों में 1573 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, नारी सशक्तिकरण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है, बहनों को हर महीने 1250 रुपये की राशि दी जा रही है, इसे हम और बढ़ाते जाएंगे।


सीएम ने रसोई गैस सिलेंडर रीफिल के लिए 26 लाख बहनों को 55 करोड़ रुपए और 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 333 करोड़ रुपए की राशि भी ट्रांसफर की।


इस कार्यक्रम में 5 हजार महिलाओं ने एक साथ तलवारबाजी का प्रदर्शन भी किया। खुद सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंच पर ही अपने दोनों हाथों में तलवार थामी और अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन किया। सामूहिक तलवारबाजी के प्रदर्शन में एक युवती घायल हो गई।


इससे पहले देवी अहिल्या बाई के कटआउट पर विवाद हो गया। दरअसल, पीएम मोदी और सीएम यादव के बड़े-बड़े कटआउट के नीचे देवी अहिल्या के कटआउट लगाए गए थे। जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति ली। इसके बाद इन्हें हटा दिया गया था।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन की एक बड़ी पहल है। इस योजना के तहत शुरुआत में हर एक महिला को एक हजार रुपए प्रतिमाह दिए गए। इसके बाद यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपए प्रतिमाह की गई। इस राशि में आगे और भी बढ़ोतरी की जाएगी।


सीएम ने कहा- महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक और सौगात दी जा रही है। शासकीय सेवाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत की बजाय अब 35 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।


नेहरू स्टेडियम में 5000 से अधिक महिलाएं एक साथ तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। तलवारबाजी का ये प्रदर्शन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। प्रदर्शन में 12 साल की बालिकाओं से लेकर 50 वर्ष आयु वर्ग तक की महिलाएं शामिल हुईं।


कार्यक्रम की प्रमुख मुस्कान भारती का कहना है कि जिस तरह से महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहा है, उसी के चलते इस तरह के अभियान की शुरुआत की गई है। हिंदू युवतियां और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर इसमें शिरकत की। इंदौर के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो महीने से 35 स्थानों पर महिलाओं को तलवारबाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा था।


इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में लगे कट आउट को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव के बड़े-बड़े कट आउट लगाए गए। जिनके ठीक नीचे देवी अहिल्या बाई का भी कट आउट लगाया गया। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई।


प्रशासन के संज्ञान पर आने पर देवी अहिल्या बाई के कट आउट हटा लिए। वहीं पीएम मोदी और सीएम यादव के कट आउट भी छोटे कर दिए गए।


शनिवार को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1574 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक पर ट्रांसफर किए। कार्यक्रम में 5 हजार महिलाओं ने सामूहिक रूप से तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मंच पर तलवार बाजी की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE