गुना। अखिल विश्व गायत्री परिवार गुना जिले के 240 विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित कराई गई जिसमें लगभग 12 हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
गुना तहसील के 56 परीक्षा केन्द्र, राधौगढ़ के 109 परीक्षा केन्द्र, चांचौडा के 21 परीक्षा केन्द्र कुम्भराज तहसील के 26 परीक्षा केन्द्र एवं आरोन के 11 परीक्षों पर यह परीक्षा सम्पन्न हुई जिसमें लगभग 11741 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। जिले में सर्वाधिक 739 छात्र प्रेसीडेंसी हा. से. स्कूल गुना से 595 मॉर्डन चिल्ड्रन हा. से. स्कूल एवं 409 विद्यार्थी शांति पब्लिक हा.से. से सम्मिलित हुऐ। गायत्री परिवार गुना उपजोन प्रभारी श्री महेश कुमार केवट प्रमुख ट्रस्टी श्री पी.एस. चौहान एवं वरिष्ट पदाधिकारियों ने परीक्षा के दौरान विद्यालयों में जाकर परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
जिला संयोजक शिवहरे एवं गायत्री परिवार के प्रमुख ट्रस्टी श्री पी.एस. चोहान ने सभी शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य एवं शिक्षकों एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं/परिजनों का विशेष सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया।