खरगोन। शहर के कुंदा तट स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में रविवार को समाज के वरिष्ठ जनो, युवाओं ने नगरपालिका के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान समाज के युवाओं ने यहां अपने पूर्वजों व अजीजों को याद करते हुए, कब्रों के आसपास उग आए खरपतवारों, झाड़ियों, गाजरघास को निकाला. सुबह से शुरू यह स्वच्छता अभियान दोपहर तक जारी रहा। समाज के अल्ताफ़ आजाद, असद बाबा अबरार फारुक बाबा अकलीम खान इमरान खान आदी ने बताया . कब्रिस्तान की नियमित सफाई नहीं हो पाने की वजह से यहां बारिश के मौसम में अधिक मात्रा में खरपतवार व कई कंटीली झाडियां पैदा हो गई थी, जिससे यहां आने जाने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था. खरपतवारों की वजह से बदरंग हुए कब्रिस्तान को बेहतर बनाने के लिए समाज ने कब्रिस्तान पहुंच श्रमदान कर कंटीली झाड़ियां, घास-फूस इत्यादि को काट कर साफ सफाई की और इसे स्वच्छ बनाया। यह अभियान आगामी एक माह तक चलेगा।इसमे नगरपालिका के साथ मशनरी का सहयोग भी मिला है।