नीमच। नगर पालिका द्वारा उप नगर नीमच सिटी में वार्ड नंबर 5 और 6 में रुपए 24 लाख 63000 की लागत से निर्मित सीमेंट कांक्रीट रोड का आज लोकार्पण समारोह यादव मंडी में आयोजित किया गया।
विधायक दिलीप सिंह परिहार और स्वाति चोपड़ा ने पूजन अर्चन के साथ फीता काटकर रोड जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह ने परिहार ने कहा कि नीमच विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीबों के लिए अनेक काम किए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि नीमच में लगातार पिछले दो सालों से नए रोड बनाने का कार्य प्रगति पर है। 80 से 90 नई सड़कों का निर्माण हुआ है। नीमच को सुंदर और स्वच्छ बनाना हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर महेंद्र भटनागर ने कहा कि मध्यप्रदेश कभी पिछड़े राज्यों की गिनती में आता था। भाजपा की सरकार में आज मध्य प्रदेश विकास के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होता है। नीमच सिटी के यादव मंडी मेन रोड पर बने सीसी सड़क के लोकार्पण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष चोपड़ा, सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, दारा सिंह यादव, ज्योति विशाल यादव, किरण शर्मा, राकेश किलोरिया, दुर्गा शंकर भील, दुर्गेश शर्मा,मुकेश पोरवाल, रूपेंद्र लोक्श,हरगोविंद दीवान और बड़ी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया। आभार सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ ने माना।