खरगोन। राजवाड़ा कॉलोनी में नए दृष्टिकोण वाला योग शिविर का चल रहा है। इसमें योगाचार्य जितेंद्र भावसार नियमित रूप से सुबह साधकों को सही आहार और व्यायाम के साथ ज्ञान के प्रयोग सिखा रहे हैं।
रविवार को उन्होंने साधकों से नाभि झटका योग का प्रयोग करवाया। साथ उसके शरीर को होने वाले फायदे भी बताए। गीत, संगीत और नृत्य के विभिन्न क्रियाकलापों से साधकों को आनंद की अनुभूति हो रही है। शिविर में नियमित 250 से ज्यादा महिला पुरुष साधक पहुंच रहे हैं।
इस दौरान योगाचार्य भावसार ने बताया कि सिर्फ प्रवचन से काम नहीं बनेगा, इसके लिए लोगों को उनके जीवन में सही आहार, व्यायाम और ध्यान से अवगत कराना जरूरी है। शिविर में गीत संगीत और नृत्य के माध्यम से स्वस्थ रहने के तरीके और उचित आहार की जानकारी भी दी जा रही है।
शरीर में 4 लेअर की सुरक्षा से स्फूर्ति
योगाचार्य के मुताबिक नाभि झटका व्यायाम से शरीर की चार लेअर की सूजन दूर होती है। आलस्य दूर होकर शरीर में स्फूर्ति रहती है। पहली लार लेअर में सूजन से दमा, अस्थमा, सर्दी, खासी जैसी पीड़ा होती है। दूसरी खून संबंधी लेअर में कमजोरी से बुखार आता है। तीसरी लेअर मांस में सूजन से ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, थायरॉयड, कैंसर, किडनी और लीवर समस्या होती है। चौथी लेअर हड्डियों में आर्थराइटिस, सायटिका, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, घुटने और कमर के दर्द में राहत मिलती है।