सेगांव। म.प्र.शिक्षक संघ ब्लाक/तहसील स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह रविवार धनगर समाज धर्मशाला आयोजन किया गया। उक्त सम्मेलन में खरगोन जिले के समस्त पदाधिकारी व जिले कि समस्त ब्लाक व तहसील ईकाई एवं जिले में निवासरत राष्ट्रीय व प्रांतीय अधिकारीयों कि उपस्थित में आयोजित किया गया। व उक्त सम्मेलन में 3 वर्ष पुर्व सेवानिवृत्त शिक्षको का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर की गई। निमाड़ के संत श्री राम कथा वाचक मोहन भाईजी की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।,
आयोजन में प्रदेश स्तरीय, जिला स्तरीय कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। जिसके लिए कार्यक्रम में पहुँचे पत्रकारों ने सभी गुरुजनों का आभार व्यक्त किया।