नीमच। मधुसूदन, स्वर्गीय मंगल राम झंवर के स्वर्गवास पश्चात उनके सुपुत्र मंगल कुमार मोहित कुमार झंवर सहित परिवार की सहमति से भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिमी प्रांत की विवेकानंद शाखा नीमच के माध्यम से सत्र का दूसरा नेत्रदान संपन्न हुआ। नेत्र उत्सर्जन का कार्य गोमाबाई नेत्रालय नीमच के डॉक्टर शैलेंद्र बानोधर द्वारा किया गया। नेत्रदान की प्रेरणा मनीष माहेश्वरी, ललित राठी, विनोद झंवर, (मनासा) द्वारा एवं सहयोगी दल-प्रमोद मालू दिनेश मानावत कन्हैया सिंहल की उपस्थिति में संपन्न हुए। वाहन सेवा ललित कुमार राठी द्वारा नेत्र गोमाबाई नेत्रालय पहुंचाया गया। जहां आने वाले समय में दो लोगों को नेत्र की रोशनी प्राप्त होगी। अपने लिए तो सभी करते हैं जो औरों के लिए करता है वहीं सच्ची मानव सेवा है। नेत्रदान पुनीत कार्य के लिए झंवर परिवार द्वारा सहमति प्रदान करने पर विवेकानंद शाखा द्वारा बहुत-बहुत साधुवाद धन्यवाद दिया।