BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2024, 11:16 am
KHABAR : मुंबई सेंट्रल व नई दिल्ली के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, रतलाम, नागदा में दिया स्टॉपेज, जानें ट्रेन का शेड्यूल, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे ने त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए मुंबई सेंट्रल व नई दिल्ली स्टेशन के बीच स्पेशल किराए पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह रतलाम में हाल्ट रहेगा।


रतलाम रेल मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया ट्रेन संख्या 04001 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल मुंबई सेंट्रल से 13 और 16 नवंबर को 23.30 बजे चलेगी। अगले दिन रतलाम 08.45 बजे व नागदा 09.55 बजे से होकर 20.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।


वापसी में ट्रेन नंबर 04002 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 12 और 15 नवंबर को नई दिल्ली से 22.40 बजे रवाना होगी। अगले दिन नागदा 10.15 बजे व रतलाम 11.05 बजे से होकर 21 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।


इन स्टेशनों पर दिया स्टॉपेज
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा और मथुरा स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया है। इस ट्रेन में एसी 3 टियर इकोनॉमी कोच होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE