BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2024, 11:34 am
BIG REPORT : कालिदास समारोह के निमंत्रण के लिए निकली कलश यात्रा, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को करेंगे शुभारंभ, महाकाल दर्शन करने नहीं जाएंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को सात दिवसीय अखिल भारतीय कालिदास समारोह का विधिवत शुभारंभ करेंगे। उससे एक दिन पहले सोमवार सुबह शहर वासियों को आमंत्रित करने के लिए राम-घाट पर मंगल कलश पूजन के बाद विभिन्न मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई। अलग-अलग नृत्य समूह और बैंड बाजे के साथ निकली यात्रा दोपहर बाद कालिदास अकादमी परिसर पहुंचेगी।


कालिदास समारोह के शुभारंभ के एक दिन पहले सोमवार सुबह राम-घाट से मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। प्रातरू 9 बजे राम-घाट पर मां शिप्रा एवं कलश पूजन हुआ। इसके बाद यात्रा महाकाल मंदिर पहुंची। यहां पर कलश पूजन के बाद लोक कलाकारों के दल की प्रस्तुति के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कालिदास अकादमी के निदेशक डॉ. गोविंद गंधे, कुल गुरू प्रो. अर्पण भारद्वाज, प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा सचिव कालिदास समारोह समिति सहित कई गणमान्य नागरिक यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा के आगे संपूर्ण मार्ग पर संस्कार भारती के रांगोली दल द्वारा सुन्दर रांगोली का निर्माण किया गया। कलश यात्रा में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राएं, बैंड, बग्घी, ढोल, कडाबीन, श्री महाकालेश्वर मंदिर का चांदी का ध्वज, साथ ही महाराजा विक्रमादित्य के नव रत्नों के चित्र शामिल किए गए थे।


40 मिनट कार्यक्रम में रहेंगे उप राष्ट्रपति
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मंगलवार 12 नवम्बर को दोपहर 02.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर आगमन होगा। वे इन्दौर से दोपहर 02.50 बजे उज्जैन के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगे। इसके बाद अपराह्न 03.20 बजे डीआरपी लाईन हैलीपेड पहुंच कर अपराह्न 03.25 बजे कालिदास संस्कृत अकादमी के लिए रवाना होंगे। अपराह्न 03.30 बजे कालिदास संस्कृत अकादमी परिसर में आगमन। अखिल भारतीय कालिदास समारोह में सम्मिलित होंगे। शाम 04.10 बजे कालिदास अकादमी से हैलीपेड डीआरपी लाईन के लिए रवाना होंगे। माननीय उप राष्ट्रपति शाम 04.15 बजे उज्जैन हैलीपेड आएंगे। यहां से वे इन्दौर एयरपोर्ट के लिए 04.20 बजे रवाना होंगे।


महाकाल मंदिर दर्शन का कार्यक्रम रद्द हुआ
इससे पहले उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आने वाले थे। इसके लिए मंदिर समिति ने तैयारी भी कर ली थी। लेकिन एन वक्त पर कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। बताया गया कि समय की कमी के चलते अब उप राष्ट्रपति सिर्फ कालिदास समारोह का उद्घाटन कर वापस लौट जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE