BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2024, 11:38 am
KHABAR : एमपी में आज से स्वास्थ्य कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन, नर्सिंग, पैरामेडिकल, संविदा कर्मचारी काली पट्‌टी बांधकर करेंगे काम, ज्ञापन भी देंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। आंदोलन में स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी महासंघ से जुड़े नर्सिंग संवर्ग, पैरामेडिकल, संविदा कर्मचारी, आउटसोर्स, रोगी कल्याण समिति शामिल होंगे।


समस्त स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी महासंघ भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कौरव ने बताया
सभी कर्मचारी अगले तीन दिन काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। दो दिवस अतिरिक्त कार्य करेंगे।18 नवंबर को कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे और उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा विभाग के निवास पर जाकर अधिक से अधिक संख्या में ज्ञापन देकर चर्चा करेंगे। वहीं 25 नवंबर को एक दिवसीय जंगी प्रदर्शन भी करेंगे। अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया तो अनिश्चित कालीन हड़ताल भी करेंगे।


सुरेंद्र सिंह कौरव ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों में असंतोष है। महासंघ ने फरवरी 2024 से शासन को पत्र ज्ञापन देकर अनुरोध किया कि शीघ्र ही मांगों का निराकरण किया जाए। परंतु विभाग की मनमानी,तानाशाही के चलते जानबूझकर निराकृत नहीं किया जा रहा है। जबकि अधिकतम महासंघ की अनार्थिक मांगे हैं, जिसमें शासन, विभाग पर कोई आर्थिक बोझ भी नहीं आएगा, फिर भी अनदेखा किया जा रहा है। जिससे सभी वर्गों के कर्मचारियों में आक्रोश है।


ये हैं प्रमुख मांगे
संविदा नीति 2023 के साथ सपोर्ट स्टाफ का पुनः एनएचएम में विलय के साथ एनएचएम में पूर्ण रूप सुनीति लागू की जाए। संविदा स्वास्थ्य संवर्ग की वेतन विसंगति दूर की जाएं।
नर्सेस पर हड़ताल अवधि में की गई कार्यवाही को निरस्त किया जाए। एएनएम व एमपीडब्ल्यू का हड़ताल अवधि 23 दिवस का वेतन भुगतान किया जाए।
स्वास्थ्य विभाग की भांति ग्वालियर-रीवा मेडिकल कॉलेज में वेतनवृद्धि दी जा रही है। उसी प्रकार अन्य सभी मेडिकल कॉलेज में भी नर्सिंग संवर्ग को 3 व 4 वेतनवृद्धि दी जाए।
जब तक प्रमोशन नहीं होते तब तक वरियता के आधार पर प्रभार दिया जाए।
सातवें वेतनमान का लाभ 2016 से दिया जाए।
चिकित्सकों की भांति अन्य कर्मचारियों को भी रात्रिकालीन भत्ता दिया जाए।
संचालनालय स्तर पर सहायक संचालक नर्सिंग के पद पर नर्सिंग कैडर को ही वरिष्ठता के आधार पर पदस्थ किया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE