कुकड़ेश्वर। नगर कुकड़ेश्वर के गौरव दिवस पर पदम विभूषण एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा की 100 वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज 11 नवंबर सोमवार को प्रातः 9.00 बजे स्व. सुंदरलाल पटवा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु जागरूकता अभियान की शुरुआत भी हुई। आज शाम 7.00 बजे, बस स्टैंड पर भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक राजेश जैन, अनिल भट्ट, विशाल नाथावत और भजन गायिका अनू भारती अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भक्ति रस में डुबाएंगे। नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा ने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि इस गौरव दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनें।