BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2024, 12:27 pm
KHABAR : हर साल बढ़ रही बिजली की डिमांड, भोपाल में 1 दिन की पीक मांग 550 मेगावॉट, अब इससे दोगुनी बिजली मौजूद, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। शहर का दायरा बदलने के साथ बिजली की डिमांड भी बढ़ रही है। शहर में बिजली की डिमांड में हर साल 7 से 10ः तक का इजाफा हो रहा है। गर्मी में एक दिन की सबसे ज्यादा डिमांड 550 मेगावॉट पर पहुंच जाती है। अब शहर के लिए इससे दोगुनी 1160 मेगावॉट बिजली उपलब्ध हो गई है। मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी(एमपी ट्रांसको) के सूखी सेवनिया स्थित 400 केवी क्षमता के एक्स्ट्रा हाईटेंशन सब स्टेशन में 500 एमवीए का दूसरा पावर ट्रांसफार्मर लग चुका है।


इसके साथ ही भोपाल में बिजली की ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी में भी इजाफा हो गया। बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक भोपाल में आम दिनों में रोज बिजली की डिमांड 375 से 400 मेगावॉट तक रहती है। गर्मी के सीजन में अप्रैल से जून में यह बढ़कर 550 मेगावॉट तक पहुंच जाती है।


पावर ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी सुनील तिवारी ने बताया कि भोपाल में ट्रांसमिशन कंपनी अपने 12 सब स्टेशनों से बिजली सप्लाई करती है। भोपाल में एमपी ट्रांसको 18 सबस्टेशनों से बिजली का ट्रांसमिशन करती है। इनमें 400 केवी का 1, 220 केवी के 4 ,132 केवी के 13 सबस्टेशन शामिल हैं।


नए पावर ट्रांसफार्मर के चालू होने से अब भोपाल की कुल ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी बढ़ कर 4463 एमवीए हो गई है। घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले एसी, फ्रिज वाशिंग मशीन आदि उपकरणों में इस्तेमाल होने वाली बिजली को ही लोड माना जाता है।


कहां कितनी क्षमता के एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशन
220 केवी के चार सबस्टेशन गोविंदपुरा, भोपाल, आदमपुर, मुगालिया छाप एवं बैरागढ़ में। 132 केवी क्षमता के 8 सबस्टेशन लालघाटी, अयोध्या, चंबल(गोविंदपुरा), पत्रकार कॉलोनी, ई 8 अरेरा कॉलोनी, एमएसीटी(मैनिट), आईटी पार्क और अमरावद।


13 साल में उपभोक्ताओं की संख्या भी 6 लाख पार हो गई
बिजली कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक भोपाल में पिछले 13 साल में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर दोगुनी यानी 6 लाख पार पहुंच गई। 2011 में शहर में उपभोक्ताओं की संख्या 3.5 लाख थी। अब यह बढ़कर 6.10 लाख हो गई।


नए कनेक्शन हर साल 12 प्रतिशत बढ़ रहे, अलग डिवीजन बनाना पड़ा
भोपाल में नई कॉलोनियां बनने के कारण बिजली के नए कनेक्शनों की संख्या भी लगभग हर साल 12 प्रतिशत बढ़ रही है। बिजली कंपनी को इसके लिए न्यू सर्विस कनेक्शन (एनएससी) नाम से अलग डिवीजन बनाना पड़ा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE