BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2024, 2:08 pm
BIG REPORT : मतदान के 2 दिन पहले कांग्रेस ने फिर की शिकायत, चुनाव आयोग से कहा-विजयपुर में राजस्थान के गुंडों से बीजेपी दिला रही आदिवासी वोटर्स को धमकी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान के दो दिन पूर्व कांग्रेस ने विजयपुर और बुधनी विधानसभा में बाहरी गुंडों द्वारा चुनाव प्रभावित करने की शिकायत चुनाव आयोग से की है। कांग्रेस ने कहा है कि विजयपुर विधानसभा उप चुनाव को प्रभावित करने के लिए राजस्थान और अन्य दूसरे राज्यों से गुंडों द्वारा आदिवासी एवं अन्य मतदाताओं को वोट नहीं डालने की धमकी दी जा रही हैं।


कांग्रेस ने कहा है कि विजयपुर विधानसभा में भाजपा के लोगों द्वारा गांव घोटा में कुशवाह समाज के लोगों को वोट नहीं डालने की धमकी दी गई है, शिकायत पर पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की गई शिकायत में कहा गया है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए थाना प्रभारी पप्पू यादव को तत्काल जिले से बाहर स्थानांतरित किया जाए।


शिकायत में यह भी कहा गया है कि विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के सेक्टर प्रभारी चंदू यादव को भाजपा के असामाजिक तत्वों द्वारा जान से मारने धमकी दी गई हैं।


फिर घेरा विधानसभा अध्यक्ष तोमर को
कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को फिर घेरा है। चुनाव आयोग से की गई शिकायत में कहा गया है कि संवैधानिक पद पर काबिज विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर द्वारा विजयपुर गेस्ट हाउस में रूककर भाजपा का चुनाव प्रचार किया जा रहा है।


सरकारी भवन पर पूर्व सीएम शिवराज का प्रचार
कांग्रेस चुनाव आयोग कार्य प्रभारी धनोपिया ने एक अन्य शिकायत बुधनी विधानसभा क्षेत्र को लेकर की है। इसमें कहा गया है कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र के शासकीय खाद वितरण केन्द्र डबल लॉक वेयर हाउस ग्राम पंचायत लाड़कुई के प्रभारी द्वारा बीजेपी का प्रचार किया जा रहा है। इनके द्वारा शासकीय भवन का दुरुपयोग कर बीजेपी का चुनाव प्रचार किया जा रहा है। जबकि आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद से शासकीय भवनों पर किसी भी राजनीतिक दल का प्रचार-प्रसार किया जाना गलत है। शिकायत में कहा गया है कि ग्राम पंचायत लाड़कुई के शासकीय भवन के मुख्य द्वार पर स्थायी बोर्ड लगा है, जिसमें कमल के फूल का चुनाव चिन्ह अंकित है। साथ ही अलग-अलग स्लोगन लिखे हैं। जिसमें मां नर्मदा की संतान- शिवराज सिंह चौहान, किसानों की पहचान- शिवराज सिंह चौहान, युवाओं का स्वाभिमान- शिवराज सिंह चौहान लिखा है। धनोपिया ने लाड़कुई के शासकीय भवन प्रभारी को हटाने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE