खरगोन। कसरावद मंडी में आज दिनांक 11-11-24 सोमवार को सी.सी.आई.द्वारा मुहूर्त में कृषक नरेन्द्र लक्ष्मण कसरावद 7421/- मंडी प्रांगण में दो वाहन की आवक रही। दोनों वाहन सी.सी.आई.द्वारा ख़रीदा गया। जिसका अनुमानित वजन 25 क्विंटल है। भाव उच्चतम 7421/-,न्यूनतम 7272/- मॉडल 7272/-रहे। दोनों वाहन सी.सी.आई.द्वारा खरीदी की गई। सी.सी.आई.अधिकारी कन्हैयालाल बघेल, मंडी सचिव आपसिंह किराड़े,मंडी कर्मचारी महेश पाटीदार,ओमप्रकाश सिसोदिया, व्यापारी एसएमओ इंडस्ट्रीज मालिक तुलसीदास अग्रवाल, श्रीराम इंडस्ट्रीज,भगवती ट्रेडर्स, राहुल ट्रेडर्स के प्रतिनिधि एवं किसान संघ अध्यक्ष बाबुलाल तिरोले आदि उपस्थित रहें। किसान भाइयों से अपील है कि अपनी कृषि उपज साफ,सुथरी एवं सुखाकर विक्रय हेतु मंडी प्रांगण में लावें द्य बाहर की धोखाधड़ी से बचे। और अपनी उपज मंडी में लाएं।