BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2024, 2:45 pm
KHABAR : जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 12 से 16 नवंबर तक जिले के विभिन्न महाविद्यालय में होगा, जाजू कॉलेज से युवा उत्सव का आगाज, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 12 से 16 नवंबर तक जिले के विभिन्न महाविद्यालय में होगा। जिले के लिए शासन द्वारा युवा उत्सव  हेतु चिन्हित महाविद्यालय श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. के. डबकरा ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में रंगोली, नृत्य व संगीत विधाओं का आयोजन जाजू महाविद्यालय में मंगलवार प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। 13 नवंबर को  प्रधानमंत्री एक्सीलेंस स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में कोलाज, पोस्ट निर्माण और स्पॉट पेंटिंग विधाएं आयोजित होगी। 14 नवंबर को  मनासा महाविद्यालय में भाषण और वाद- विवाद व प्रश्न मंच तथा पुनः 16 नवंबर को जाजू महाविद्यालय में कार्टूनिंग व क्ले मॉडलिंग तथा ज्ञान मंदिर विधि महाविद्यालय में मूकाभिनय, स्किट, मिमिक्री व एकांकी विधाओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं विश्वविद्यालय स्तर पर नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे जो कि इसी माह उज्जैन में प्रस्तावित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE