रतलाम। दिवाली की लंबी छुट्टी के बाद एक बार फिर 12 नवंबर देवउठनी एकादशी (देव दिवाली) पर इंदौर, रतलाम, सागर और उमरिया जिले में छुट्टी रहेगी। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह, रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम समेत चारों अफसरों ने सोमवार को इसके आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम ने 12 नवंबर 2024 मंगलवार का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इससे पहले राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, जिसे रतलाम कलेक्टर ने निरस्त कर दिया था।
मांगलिक कार्यों की होगी शुरुआत
देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। यह दिन देव दिवाली के रूप में जाना जाता है। घर-आंगन एक बार दीपों की रोशनी से जगमग होंगे तो आसमान में आतिशबाजी भी होगी।