BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2024, 4:19 pm
KHABAR : दूसरे दलों से आए कार्यकर्ताओं पर संदेह नहीं, पूर्व मंत्री को वीडी शर्मा का संदेश, कहा- पर्सनली किसी से कुछ है तो, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और खुरई से विधायक भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि पार्टी उन्हें एक्सेप्ट करे या न करे लेकिन मैं उन्हें स्वीकार नहीं करूंगा. जिस पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें एक तरह से स्पष्ट संदेश दे दिया कि दूसरे दलों से आए कार्यकर्ताओं पर कोई संदेह नहीं है. वे अब बीजेपी की ताकत हैं।  


पर्सनली किसी का किसी से कुछ हो सकता हैरू वीडी शर्मा 
बुंदेलखंड के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के बयान के बाद मची खलबली के बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्थिति साफ कर दी है. भूपेंद्र सिंह के बयान पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के काम से प्रभावित होकर आने वालों का तहे दिल से स्वागत है. एक अभियान के तहत पार्टी ने दूसरे दलों के कार्यकर्ता और नेताओं को पार्टी में स्थान दिया गया है. ऐसे में आने वालों से संगठन को किसी तरह की दिक्कत नहीं है. पर्सनली किसी का किसी से कुछ हो सकता है. अगर किसी को किसी से दिक्कत होगी तो उसके लिए पार्टी फोरम है। 


भूपेंद्र सिंह ने दूसरे दलों से आएृ नेताओं पर किया था हमला
आपको बता दें सागर विधानसभा क्षेत्र में भूपेंद्र सिंह के समर्थकों ने दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया था। इस दौरान मंच से पूर्व मंत्री और खुरई से विधायक भूपेंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जिनसे कभी बीजेपी कार्यकर्ता प्रताड़ित रहा, उनको पार्टी स्वीकार करें या न करे, लेकिन मैं स्वीकार नहीं करूंगा. भूपेंद्र सिंह ने खुरई के पूर्व कांग्रेस विधायक अरुणोदय चौबे और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर इशारों में निशाना साधा था. इससे पहले भूपेंद्र सिंह ने सागर पुलिस पर फोन टेपिंग के सनसनीखेज आरोप लगाए थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE