BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2024, 4:39 pm
KHABAR : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केबिनेट मंत्री नरेन्द्र नाहटा ने की कार्यकर्ताओं से संगठन पर चर्चा, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे दिवंगत घनश्याम जुणी के घर, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। स्थानीय गांव में गत दिवस को चौकीदार घनश्याम जुणी के निधन पर उनके निवास स्थान शौक संवेदना व्यक्त करने आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केबिनेट मंत्री नरेन्द्र नाहटा इस दौरान मंडलम अध्यक्ष राजेश जैन के निवास स्थान पहुंचे जहां पर कांग्रेस संगठन में चल रही बिखराव की गतिविधियों पर एवं संगठन कैसे मजबूत हो इस हेतु मौके पर मौजूद कार्यकताओं से रुबरु चर्चा की। इस मौके पर मुख्य रूप से जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक, मंडलम अध्यक्ष राजेश जैन, सेक्टर प्रमुख युगल किशोर टेलर, अकबर खां पठान सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मौजूद थे। जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्री नाहटा का फूल मालाओं से स्वागत किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हाईकमान तक किसानों की पीड़ा एवं कार्यकर्ताओं की नेताओं द्वारा की जा रही उपेक्षा को पहुंचाने का आग्रह भी किया तो वहीं श्री नाहटा ने भाजपा सरकार द्वारा देश की जनता को धर्म के नाम पर बांटने एवं आपस में वैमनस्यता बढ़ाकर अपना उल्लू सीधा कर सरकार में बैठे हुए है। 

इस मौके पर चीताखेड़ा के पत्रकार दशरथ माली के पोते विहान माली के जन्मदिन महोत्सव आयोजित कार्यक्रम समारोह में भी शिरकत कर केक काटकर विहान माली को दिर्घायु होने का आर्शीवाद दिया। जन्म दिवस समारोह में बड़ी संख्या में माली पटेल परिवार के परिजनों सहित गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE