BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2024, 4:48 pm
KHABAR : भोपाल के लोकसेवा प्रबंधक का 15 दिन का वेतन कटेगा, सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों पर कलेक्टर नाराज, अफसरों को फटकार लगाई, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। लोकसेवा प्रबंधक प्रसून सोनी का 15 दिन का वेतन कटेगा। अफसरों के निर्देश में लापरवाही बरतने और रिपोर्ट तैयार नहीं करने पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नाराजगी जताई और वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों पर नाराजगी जताकर अफसरों को फटकार भी लगाई है।


सोमवार को कलेक्टोरेट में मीटिंग हुई। इसमें कलेक्टर सिंह और जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने कई बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए जिम्मेदारों को फटकार लगाई। खासकर सीएम हेल्पलाइन में पेंडिंग शिकायतों को लेकर कई अधिकारियों पर नाराजगी जताई।


समाधान ऑनलाइन में पूरी तैयारी से आने को कहा
राजस्व विभाग में शिकायतों के समाधान में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर सिंह ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने खाद उपलब्धता बनाए रखने और सोयाबीन एवं धान खरीदी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था करने का आदेश भी दिया। नवंबर माह के अंत में होने वाली समाधान ऑनलाइन समीक्षा बैठक के लिए अधिकारियों को पूरी जानकारी के साथ आने को कहा है।


पिछले महीने सीएम ने की थी समीक्षा
सीएम हेल्पलाइन की पिछले महीने ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समीक्षा की थी। तब जिला 24वें नंबर पर था। शिकायतों के पेंडिंग होने से वरिष्ठ अधिकारियों ने नाराजगी जताई थी। हालांकि, इसके बाद फिर से शिकायतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इसलिए कलेक्टर ने सोमवार को मीटिंग लेकर अफसरों को फटकार दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE