खरगोन। जिले के कसरावद तहसील के प्रियदर्शिनी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरावां में एक दिवसीय संभाग स्तरीय शालेय नेटबॉल स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें खरगोन, बडवानी, इन्दौर एवं बुरहानपुर जिलों के 288 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न आयुवर्ग की नेटबॉल स्पर्धा के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 72 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया। इसमें प्रियदर्शिनी के 10 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। जो 13 से 17 नवम्बर 2024 तक मप्र के भिण्ड में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय नेटबॉल स्पर्धा में इन्दौर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगें।
एक दिवसीय नेटबॉल के शुभारंभ अवसर पर इन्दौर संभाग के खेल अधिकारी घनश्याम करोले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ ही खरगोन के जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) हबीब बेग मिर्जा, मप्र नेटबॉल संघ के सचिव लक्ष्मण दातिर, खरगोन जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष आकाश चौहान, जेआयटी प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय एवं जीआरव्हाय इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ सुजीत पिल्लई, उपप्राचार्य संजेश कुमार वर्मा, और सीनियर कोऑर्डिनेटर चेतन पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे।