नीमच। राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के सदस्यों ने आज नीमच के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी अंकित जायसवाल और एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया से दीपावली के उपलक्ष्य में मुलाकात की और उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के सदस्यों ने दोनों पुलिस अधिकारियों को गुलदस्ता भेंटकर मुंह मीठा कराया। इस सौहाद्रपूर्ण भेंट के दौरान राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष भूरा कुरैशी, शाहिद, इलियास कुरैशी, जावेद दुर्रानी, अरबाज कुरैशी, इकराम पहलवान, अजहर इकबाल और नाहर पहलवान मौजूद रहे।