कुकड़ेश्वर। नगर में पूर्व मुख्यमंत्री पद्मविभूषण स्व. सुंदरलाल पटवा की 100वीं जन्म जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्व. पटवा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के तहत सरकारी अस्पताल कुकड़ेश्वर में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इसके साथ ही, नगर परिषद द्वारा कुकड़ेश्वर को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जिसमें नागरिकों को कपड़े के बैग वितरित किए गए। नागरिकों से अपील की गई कि वे पॉलीथिन का उपयोग न करें और कुकड़ेश्वर को स्वच्छता में अग्रणी बनाने में सहयोग करें।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र जी पटवा, नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनाली उज्जवल जी पटवा, नरेंद्र जी मालवीय, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर लाल जी मालवीय कैलाश जी मालवीय, विनोद जी मोदी सभी पार्षदगण और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भजनों का आनंद लिया।