मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग द्वारा बताया गया कि पुस्कालय, अनुसंधान एवं संदर्भ समिति 25 नवम्बर को भोपाल से प्रस्थान कर मंदसौर आयेगी एवं रात्रि विश्राम करेगी। समिति 26 नवंबर को प्रातः 7 बजे भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करेगी एवं प्रातः 9.30 बजे बैठक लेंगे। तत्पश्चात प्रातः 10.00 बजे मंदसौर से प्रस्थान कर सीतामऊ आयेंगे। प्रातरू 10.45 बजे नटनागर शोध संस्थान के पुस्तकालय का अवलोकन करेंगे। दोपहर 12.00 बजे पुस्तकालय के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक लेगे। दोपहर 3.00 बजे सीतामऊ से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।